यूनिक समय, मथुरा। जनपद में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से हो रही रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं के चलने से मौसम में एकाएक ठंडक बढ़ गई है। गुरुवार को दिन भर सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तक बारिश जारी रहने और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी इस बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का असर केवल शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी प्रभाव देखा जा रहा है। खेतों में खड़ी फसलें तेज हवा के कारण बिछ गई हैं और लगातार हो रही बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। बेमौसम हुई इस बरसात से किसान बेहद चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं, क्योंकि इससे फसल कटाई और पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Delhi: मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक अलर्ट; लागू रहेंगे रूट डायवर्जन ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]