Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की दर्दनाक मौत

by Raju Chaurasia • December 31, 2021
Advertisement
Ad

राया (मथुरा) थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा रोड पर  एक्सप्रेस-वे राया कट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक गांव अल्हैपुर निवासी नीलम (19)पुत्री नारायण सिंह  अपने ताऊ के घर पर रहकर मथुरा में पढ़ाई कर रही थी।  छुट्टी होने पर आज वह गांव वापस आ रही थी। यमुना एक्सप्रेस वे कट के समीप वह आॅटो से उतर कर रेलवे लाइन पार कर गांव जा रही थी। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना स्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी । सूचना मिलते ही परिजन और पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गये। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों के सौंप दिया ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.