Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

20 साल की युवती से हैवानियत बयां कर रही हर चीज

by Prahlad • January 28, 2022
Advertisement
Ad

आरोपियों ने पीड़िता को कस्तूरबा नगर के एक मकान में कैद कर दिया। बाद में दो नाबालिग और एक अन्य लड़के को महिला के साथ दरिंदगी के लिए उकसाया। बंद कमरे में तीनों लड़कों ने उसके साथ दरिंदगी की। अननेचरल सेक्स किया।
करीब 10 बाई 10 का कमरा, सीलनभरी बदरंग दीवारें, टूटा हुआ फ्रिज, हर तरफ बिखरे सामान…महिला के साथ हैवानियत की दास्तां इस कमरे की तस्वीर बयां कर रही है। कमरे में पीड़ित की चीखें जरूर गूंजी होंगी, मदद की गुहारें गूंजी होगी। ये कमरा 20 साल की पीड़ित महिला के साथ दरिंदगी का गवाह है। शाहदरा में महिला के साथ हैवानियत मामले में अबतक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
शाहदरा इलाके में बुधवार को एक 20 साल की महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। महिला को पहले अगवा किया गया। कस्तूरबा नगर के एक घर के कमरे में कैद कर दिया गया। फिर महिला को दो नाबालिग समेत तीन लड़कों के हवाले कर दिया गया जिन्होंने उसके बदन को नोचा। गैंगरेप किया। अननेचरल सेक्स के भी आरोप हैं। उसके बाद महिलाओं ने बाल काट दिए, चेहरे पर कालिख पोत दी। पिटाई की। चप्पलों की माला पहना पूरे इलाके में परेड कराया। वो इलाका जो उसका मायका भी है लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। महज उसे पीटते हुए इलाके में जुलूस निकालने वाली तालिबानी भीड़ में शामिल ज्यादातर चेहरे उसके जाने-पहचाने के ही थे। गलियों के घर भी जाने-पहचाने थे। आरोपी पिछले 2 महीनों से इस दरिंदगी के लिए मौके की तलाश में थे

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.