Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लेजेंड सिंगर लता मंगेशकर: वेंटिलेटर सपोर्ट से हटने के बाद कैसी है हालत, डॉक्टर ने कही ये बात

by Raju Chaurasia • January 30, 2022
Advertisement
Ad

मुंबई। लेजेंड सिंगर लता मंगेशकर की अच्छी सेहत के लिए लगातार हर तरफ प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है। उनके परिवार और बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा आमजन और फैन्स भी उनकी अच्छी सेहत की दुआ कर रहे हैं। 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित और निमोनिया होने के बाद उन्हे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर्स की बेस्ट टीम उनके इलाज में जुटी हुई हैं। 92 साल की लता का करीब 19 दिनों के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है। हाल ही में डॉ. प्रतीत समदानी ने सिंगर की हेल्थ को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। डॉ. प्रतीत ने बताया कि उनकी सेहत में पहले से थोड़ा सुधार देखा गया है। वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने के बाद उनकी सेहत में हल्का सुधार है, लेकिन अभी भी उन्हें आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

अयोध्या में लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चन की जा रहा है। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए तपस्वी छावनी में 40 दिनों तक लगातार राजसूय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ की शनिवार को पूर्णाहुति हुई। ब्राह्मणों की मौजूदगी में वेद रचनाओं से आहुतियां दी गई। इस दौरान दर्जनों संत महंत मौजूद थे। वहीं, लता की करीबी अनुषा श्रीनिवासन ने बताया है कि उनमें इम्प्रूवमेंट है लेकिन वो अभी भी डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में हैं। उन्होंने सबकी प्रार्थना और दुआओं के लिए आभार भी माना।

डॉ. प्रतीत समदानी सहित 5 डॉक्टरों की‌ टीम लता मंगेशकर के इलाज में जुटी हुई है। लता जी घर में काम करने वाले एक शख्स की वजह से कोरोना संक्रमित हुई। फैन्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- आदरणीय लता मंगेशकर जी, जल्दी स्वस्थ होकर वापस अपने घर आइए। पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।

वहीं, एक इंटरव्यू में सिंगर आशा भोसले ने बताया थआ कि मुंबई में लता मंगेशकर के घर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। दीदी के जल्दी ठीक होने के लिए उनके घर पर शिव भगवान के रुद्र रूप की स्थापना की गई है। बता दें कि लता ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। अपने सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने अजीब दास्तान है ये, प्यार किया तो डरना क्या, नीला आसमां सो गया और तेरे लिए.. जैसे कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.