Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

19 साल की मॉडल होटल की छठवीं मंजिल से कूदी, पापा मैं सुसाइड कर रही हूं, आखिरी बार चेहरा देख लेना

by Raju Chaurasia • January 31, 2022
Advertisement
Ad

जोधपुर। जोधपुर में 19 साल की मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने एक होटल की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना रातानाडा के होटल की है। घटना से पहले गुनगुन ने अपने पिता को फोन किया और उन्हें सुसाइड करने की जानकारी दी। इसके बाद कूदी तो वह नीचे खड़ी कार पर जाकर गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों और पैर में फैक्चर आया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है। जानिए पूरी घटना के बारे में…

 

jodhpur model Gungun Upadhyay attempts suicide jumps from hotel 6th floor at ratanada hospitalized UDT

पुलिस के मुताबिक, गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। यहां वह रातानाडा के होटल में रुकीं थीं। रविवार को उन्होंने पिता गणेश उपाध्याय को फोन किया और कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, सिर्फ एक बार मेरा चेहरा देख लेना।’ इसके बाद पिता ने लोकल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी।

jodhpur model Gungun Upadhyay attempts suicide jumps from hotel 6th floor at ratanada hospitalized UDT

उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुनगुन ने जिस होटल की छत से छलांग लगाई है, वह जोधपुर शहर के पीडब्ल्यूडी चौराहे पर स्थित है। डॉक्टर्स का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है। फिलहाल, वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब मॉडल युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं।

पिता से गुनगुन के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि गुनगुन मॉडलिंग के लिए जोधपुर से उदयपुर गई थी। वहां गुनगुन के साथ एक होटल में गलत हरकत हुई थी। गुनगुन ने पिता को इस बारे में जानकारी दी थी। इसी घटना से वह आहत चल रही थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.