Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रद्धाजंलि: लीजेंड सिंगर लता मंगेश्वर नहीं रहीं, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस

by Raju Chaurasia • February 6, 2022
Advertisement
Ad

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले 28 दिनों से मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। वे 92 साल की थी। बता दें कि उन्हें कोरोना और निमोनिया दोनों था। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर काम कर रही थी, लेकिन वे उन्हें बचा नहीं पाए। बता दें कि शनिवार को अचानक से लता जी की तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स ने दोबारा वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था। हंसल मेहता ने ट्वीट किया- कोकिला चलती है। स्वर्ग धन्य हैं। दूसरी लताजी कभी नहीं होंगी, शांति। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया के जरिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बैक टू बैक कई ट्वीट किए हैं, उन्होंने लिखा- देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता दीदी प्रखर देशभक्त थी। बता दें कि अंतिम दर्शन के लिए उनकी बॉडी शिवाजी पार्क रखी जाएंगी।

8 जनवरी को लता मंगेशकर के कोरोना पॉजिटिव होने और निमोनिया जैसी बीमारी का शिकार होने कर बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से लेकर अब तक आईसीयू में ही थीं। अब फिल्म इंडस्ट्री सहित देश विदेश से लता जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि मिल रही है। सभी में शोक की लहर है।

 

बता दें कि लता ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। अपने सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने अजीब दास्तान है ये, प्यार किया तो डरना क्या, नीला आसमां सो गया और तेरे लिए.. जैसे कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.