Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हादसा: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, ट्रैफिक में फंसे वाहनों को टक्कर मारी, चार की मौत

by Raju Chaurasia • February 15, 2022
Advertisement
Ad

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां खोपोली में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और स्लो ट्रैफिक में फंसे कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है।

एक्सप्रेसवे पुलिस ने बताया कि कंटेनर ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर दौड़ने लगा। उसने ट्रैफिक में फंसे कम से कम 6 वाहनों को पीछे से टक्कर मारी। घटना पुणे शहर से करीब 70 किमी दूर पुणे से मुंबई आने वाले एक्सप्रेसवे पर हुई है।

पुलिस का कहना था कि खोपोली के पास ट्रैफिक बिजी होने से कई वाहन फंसे थे। इस बीच, पुणे की तरफ जा रहा एक कंट्रेनर अनियंत्रित हो गया और तीन कारों, एक टेंपों और एक अन्य कंटेनर को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्विफ्ट कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि दूसरी कार और वाहनों में सवार 7 लोग जख्मी हो गए।

सूचना मिलने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को नवी मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाया गया। हादसे के करीब एक घंटे बाद एक्सप्रेस पर यातायात शुरू हो सका।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.