Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बड़ा हादसा: कार चंबल नदी में गिरी, दूल्हे समेत 9 बारातियों की मौत, एक ही परिवार के थे सभी

by Raju Chaurasia • February 20, 2022
Advertisement
Ad

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले से एक दिल दहला देने वाले हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल में कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस भयानक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। राहत और बचाव का कार्य शुरू हो चुका है।

दरअसल, यह भयानक हादसा शनिवार देर रात का बताया जा रहा है। जहां बारातियों से भरी कार तेज रफ्तार में नयापुरा के पास चंबल नदी में जा गिरी। इसमें दूल्हे सहित 9 बारातियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दूर-दूर तक कोई नहीं था। शायद इसलिए कोई भी व्यक्ति कार में से जिंदा नहीं बच सका। हादसे की जानकारी सुबह लगी और पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ स्पॉट पर पहुंची। जिसके बाद नदी में डूबे सभी लोगों के शव निकाले गए।

कार सवार बाराती शनिवार शाम चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जाने के लिए निकली थी। इस कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे, साथ में दूल्हा भी था। कार की रफ्तार तेज थी और अंधेरा होने के चलते नहर की बाउंड्री शायद चालक को दिखाई नहीं दी और वह नदी में जा गिरी। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि इस हादसे में मरने वाले कितने बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

इस भयानक हादसे पर राजस्थान सरकार के मंत्री मंत्री शांति धारीवाल ने दुख जताया है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला में भी घटना पर दुख जताया है। वहीं मंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन और जांच को तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस ने मृतक परिवार को देकर मौके पर बुला लिया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.