Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बदायूं: थानाध्यक्ष की अश्लील वीडियो चैट जमकर हो रही वायरल, एसएसपी ने लिया एक्शन

by Raju Chaurasia • March 27, 2022
Advertisement
Ad

बदायूं। यूपी के बदायूं से थानाध्यक्ष की अश्लील चैट वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह चैट उघैती थानाध्यक्ष की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष उघैती वीरेंद्र सिंह राणा की चैट वायरल होने के बाद एसएसपी डॉ ओपी सिंह का एक्शन सामने आया है। एसएसपी ने वीरेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया है। वह वायरल वीडियो चैट में एक महिला के साथ अश्लील बाते करते दिखाई पड़ रहे हैं। एक तरफ जहां महिला उन्हें अश्लीलता परोस रही है तो वहीं दूसरी ओर वह भी उसका लुत्फ उठाते दिखाई पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है महिला ने स्क्रीन रिकॉर्डर के जरिए यह वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करवा दिया गया। मामले की जानकारी जैसे ही एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने एक्शन लिया।

एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने वायरल वीडियो सामने आने के बाद थानाध्यक्ष के खिलाफ मामले की जांच सीओ बिल्सी बलदेव सिंह खनेड़ा को दी। इस मामले में जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट आने के बाद ही थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया। रिपोर्ट में इस मामले को प्रथम दृष्टया सही बताया गया था।

उघैती थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा को निलंबित किए जाने के बाद एसएसपी ने अपने पीआरओ राजीव कुमार तोमार को उघैती का नया थानाध्यक्ष बनाया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग अपने अच्छे आचारण के लिए जाना जाता है। हालांकि जो कृत्य उघैती थानाध्यक्ष रहते हुए वीरेंद्र सिंह राणा ने किए वह बिल्कुल ही गलत हैं। लिहाजा उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.