Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लक्मे फैशन शो: आप नेता राघव चंद्रा की मॉडलिंग में एंट्री, देखें ये शानदार अंदाज

by Raju Chaurasia • March 28, 2022
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की पिच पर अपनी पार्टी के लिए माहौंल बनाने के बाद लक्मे फैशन शो के रैंप पर सधी हुई कमदताल का प्रदर्शन किया है। राघव बीते दिन डिजाइनर पवन सचदेवा के शो स्टॉपर बने। राघव चड्ढा ने एकदम कॉमर्शियल स्टाइल में एक्टर अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक किया। इस दौरान उन्होंने बरगंडी हाई-नेक के ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट और मैचिंग पैंट पहनी थी। जो जूते से थोड़ा सा ऊपर थी।

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बहुत कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है। टीवी चैनलों के डिबेट में वो पार्टीक जोरदार तरीके से पक्ष रखने के अलावा मजबूत रजनीतिक पिच भी तैयार कर देते हैं। पंजाब चुनाव में उनका ये अंदाज देखने को मिल चुका है। पंजाब की बंपर जीत में राघव ने अहम किरदार निभाया है। वही इस राजनेता ने बीते दिन रविवार को लैक्मे फैशन वीक पर रैंप वॉक करके सभी को चौंका दिया है। बॉलीवुड के किसी मॉडल की तरह उन्होंने रैंप वॉक किया है।

राघव ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस शो का वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में वे अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। राघव ने ब्लैक कलर की हाई नेक के ऊपर एक लेदर से बनी ब्लैक कलर की जैकेट कैरी की है। जैकेट के मैचिंग की पैंट भी पहनी हुई हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, मेरे मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के लिए लैक्मे फैशन वीक, 2022 में रैंप वॉक किया। फैशन वीक में राघव चड्ढा के साथ एक्टर अपारशक्ति खुराना और डिजाइनर पवन सचदेवा के साथ सो स्टॉपर बने।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

पंजाब विधानसभा चुनाव में राघव चड्ढा ने आप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट घोषित किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की है। वहीं इस बड़ी जीत के बाद राघव चड्डा का एक बार फिर आप की तरफ से राज्यसभा में जाना तय हो गया है।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा सांसद के चुनाव के लिए सभी पांचों उम्मीदवारों का नामांकन करा दिया है। इसमें दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा से मौजूदा विधायक राघव चड्ढा का भी नाम शामिल है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.