Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Zomato व Swiggy ने लोगों को भूख से तड़पाया, टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण App पड़े ठप

by Raju Chaurasia • April 6, 2022
Advertisement
Ad

खाना ऑर्डर करने वाले ऐप जोमैटो और स्विगीमें आज तकनीक गड़बड़ी(technical glitch)आ गई। इनके ठप पड़ने से लोगों को अपने ऑर्डर नहीं मिल सके। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर ताने(taunt) मारे। लंच के समय खाना ऑर्डर करने वालीं सर्विस बंद होने से नेटिजन्स(netizens-इंटरनेट का अत्यधिक प्रयोग करनेवाला व्यक्ति) नाराज हो उठे, जबकि कई लोगों ने आउटेज के लिए ऐप्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हालांकि, दोनों ऐप कुछ ही मिनटों में शुरू हो गए थे। लेकिन इससे पहले कि दोनों काम करते, सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई। दोनों कंपनियों के ग्राहक सहायता हैंडल्स(Customer support handles ) ने लोगों के संदेशों का जवाब देते हुए कहा कि वे अस्थायी गड़बड़ी को सुधारने में लगे थे।

pic.twitter.com/QQDtuZDWBZ

pic.twitter.com/US7ey7yobs

pic.twitter.com/RKMrLkmi36

pic.twitter.com/lOIKw4O6cn

उधर, ट्विट्टेरतीज(Twitteratis-ट्वीटर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने वाले) ने इस बारे में अपडेट शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने बंद पड़े एप केस्नैपशॉट शेयर किए।

देखिए सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे कमेंट्ए आए
एक यूजर अमेय किनिक(Amey Kini) ने लिखा-किसी तरह हम महामारी से बच गए, शायद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के अभ्यस्त हो जाएंगे, लेकिन इससे बिल्कुल नहीं निपट सकते!

एक यूजर SatyaSiva kartheek ने लिखा-मैंने 1:50 बजे खाना ऑर्डर किया, लेकिन अभी तक डिलीवर नहीं हुआ और किसी एक्जीक्यूटिव को कॉल भी नहीं सौंपा गया। कस्टमर केयर से कोई जवाब नहीं। दयनीय सेवा।

Amit Kumar Bishnoi ने नाराजगी दिखाई-मैंने जोमैटो से खाना मंगवाया और एक घंटे के इंतजार के बाद जवाब आता है, हमारे पास डिलीवरी पर्सन उपलब्ध नहीं है और पैसे वापस कर दिए जाते हैं।@zomato उस एक घंटे का क्या, जो मैंने बर्बाद किया और उस भूख का जिसे मैंने सहन किया?

95 फीसदी मार्केट पर कब्जा
बता दें कि फूड डिलिवरी यूनिकॉर्न जोमैटो और स्विगी के पास सेक्टर में 95 फीसदी की हिस्सेदारी है। यानी ये दोनों सबसे बड़ी कंपनियां हैं। एप ठप होने से अधिक लोगों गुस्सा इस बात पर था कि उन्हें ठीक से जवाब भी नहीं दिया गया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.