Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

योगी सरकार के मंत्री जमीनी हकीकत परखने गए, अचानक बिगड़ी हालत, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

by Raju Chaurasia • May 2, 2022
Advertisement
Ad

यूपी के जिले बांदा में योगी सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव को रविवार देर रात कीड़े ने काट लिया। मंत्री की हालत बिगड़ने लगी तो शंका हुई कि सांप ने काटा है। जिसके बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। आनन-फानन में मंत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब ढाई घंटे तक उपचार के बात इस बात की पुष्टि हुई कि सांप ने नहीं बल्कि मंत्री को चूहे ने काटा है।

मंत्री को चूहे ने काटा है, इस बात की जानकारी होने के बाद तब जाकर पूरे प्रशासनिक अधिकारियों को राहत मिली। इस घटना की सूचना पर डीएम से लगाकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी देर रात जिला अस्पताल में डेरा जमाए रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मंत्री जिलों में रूक कर जायजा लेने लगे है। इसी कड़ी में योगी सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव बुंदेलखंड में जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने शुक्रवार को बांदा जिले पहुंचे थे। इस दौरान वह मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए थे। अचानक देर रात करीब दो बजे मंत्री को जहरीले कीड़े ने काट लिया क्योंकि सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है। इसलिए सांप के काटने के डर की वजह से पूरा स्टाफ डर गया। इसकी सूचना मिलते ही आला अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। दर्द बढ़ने के बाद मंत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के इलाज में कई डॉक्टरों की टीम लगी रही। अस्पताल में मंत्री के भर्ती होने के बाद से रात भर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। सीएमएस डॉ एसएन मिश्रा ने बताया कि मंत्री गिरीश चंद्र यादव को चूहे ने काट लिया था। सर्किट हाउस के आसपास जंगल होने के चलते मंत्री को ऐसा लगा कि सांप ने काट लिया है। देर रात करीब तीन बजे के आसपास उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब इस बात की पुष्टि हो गई कि सांप ने नहीं बल्कि चूहे ने मंत्री को काटा है तब जाकर सुबह पांच बजे के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। फिलहाल मंत्री गिरीश चंद्र यादव की तबीयत बिल्कुल ठीक है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.