Mon, Aug 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नीमच: बीजेपी नेता ने मुस्लिम समझकर बुजुर्ग की पीट—पीटकर हत्या, मिन्नतें करता रहा वो मारते रहे तमाचे

by Raju Chaurasia • May 21, 2022

नीमच: बीजेपी नेता ने मुस्लिम समझकर बुजुर्ग की पीट—पीटकर हत्या, मिन्नतें करता रहा वो मारते रहे तमाचे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सरकार और पुलिस-प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी मॉब लिंचिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मध्य प्रदेश के नीमच से एक ऐसी ही हैरान करने वाली खहर सामने आई है। जहां मुसलमान होने के शक में एक जैन बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग को मुसलमान होने के शक में मार डालने का आरोप एक बीजेपी नेता पर लगा है। कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत करने की मांग की है।

दरअसल, यह पूरा मामला नीमच जिले के मनसा थाने का है। जहां पुलिस को गुरुवार शाम रामपुरा रोड़ पर एक शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान भंवरलाल जैन (65 के रुप में हुई, जो मूल रुप से रतमाल जिले का रहने वाला है और यहां के बुजुर्ग सरपंच पिस्ताबाई चत्तर (86) के बड़ा बेटा था। वहीं मृतक की पिटाई करने का आरोप बीजेपी नेता दिनेश कुशवाहा पर लगा है। जिसने भंवरलाल जैन को मुसलमान समझकर इतना बेहमरी से पीटा की उसकी मौत हो गई।

शव मिलने के दो दिन बाद अब बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और बीजेपी नेता दिनेश कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बुजुर्ग को पीटने वीडियो में दिखाई दे रहा रहा कि वह भंवरलाल से आधारकार्ड दिखाने का कहकर बुरी तरह से पीट रहा है। आरोपी बुजुर्ग से बार-बार नाम पूछ रहा है, जबकि बुजुर्ग मानसिक रुप से कमजोर था। गलती से उसके मुंह से भंवरलाल की जगह मोहम्मद निकल गया। यह सुनते ही वो टूट पड़ा। उसने आधारकार्ड मांगा और भंवरलाल को लगातार कई चांटे मारे।

मृतक के भाई ने बताया कि उनका परिवार पूर्णिमा पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले पर भेरू पूजन करने गया था। भंवरलाल भी साथ गए थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसी बीच वह 16 मई को दोपहर 12 बजे परिजनों को बिना बताए किले से नीचे उतर गए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस ने उनकी चित्तौडगढ़ कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसी दौरान भंवरलाल भटकते-भटकते नीमच आ गए, जहां उनकी मुसलमान समझकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.