Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा आखिर क्या कर रहे हैं, लगी सवालों की झड़ी

by Raju Chaurasia • June 8, 2022
Advertisement
Ad

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों अपनी स्टारकास्ट की वजह से कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि शो के स्टार शैलेश लोढ़ा ने छोड़ दिया है और इन दिनों वे सीरियल की शूटिंग में हिस्सा भी नहीं ले रहे है। इसी बीच ये सवाल उठा कि आखिर शैलेश इन दिनों कर क्या रहे है। आपको बता दें कि शैलेश इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे है और फैन्स से इंटरएक्ट कर रहे है। इसके अलावा वे कुछ नए शोज की शूटिंग कर रहे। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो भी अपने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वे फैन्स के साथ सेल्फी क्लिक करवाते नजर आ रहे थे।

शैलेश लोढ़ा ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसपर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे है। कई उनसे शो से गायब होने की वजह पूछ रहे है तो कुछ उनसे शो में वापसी करने की अपील कर रहे है। एक शख्स ने उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा का दिल की धड़कन तक बता दिया है। हालांकि, शैलेश ने किसी भी फैन के सवाल का जवाब नहीं दिया है और न ही यह बताया है कि उन्होंने आखिर शो को अलविदा क्यों कहा।

सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने की 3 खास वजह मानी जा रही है। एक तो ये कि शो में जेठालाल का लीड रोल प्ले कर रहे दिलीप जोशी के साथ उनकी लंबे समय से अनबन तल रही है। दूसरी ये कि पिछले 14 साल से शो में काम करने के बाद भी उन्हें कम फुटेज मिल रहा था। और तीसरी वजह जो सामने आई है वो काफी चौंकाने वाली है। दरअसल, शो के कई स्टार्स उनके खिलाफ गुटबाजी कर रहे थे।

आपको बता दें कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने शैलेश लोढ़ा को शो न छोड़े के लिए काफी मनाया और अभी भी वे उनसे शो में लौट आने की गुजारिश भी कर रहे है। इतना ही प्रोड्यूसर के अलावा शो के कुछ स्टार्स ने भी उन्हें मनाने की कोशिश का। वैसे आपको बता दें कि शैलेश शो में एक्टिंग ही नहीं कर थे बल्कि नेरेशन भी कर रहे थे। वे एक बेहतरीन कवि भी है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.