Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दर्दनाक हादसा: एक ही झटके में गिर गई तीन मंजिला बिल्डिंग, एक की मौत, 22 घायल

by Raju Chaurasia • June 9, 2022
Advertisement
Ad

मुंबई में एक तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई। बांद्रा पश्चिम के शास्त्री नगर इलाके में बिल्डिंग का ढांचा गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना में 22 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भाभा अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबे को हटाया गया। आधी रात से ही राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे हुए इस हादसे के बाद हर तरफ भगदड़ सी मच गई। लोग अपनों का हाल जानने इधर-उधर भागे। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। देखिए भयावह मंजर की तस्वीरें…

बिल्डिंग गिरने की खबर मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस एनएमसी और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। मुंबई पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा रात सवा 12 बजे के आसपास हुआ। शास्त्री नगर की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के सभी लोग सुरक्षित हैं।

भाभा अस्पताल की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक जिन भी घायलों को भर्ती कराया गया था। उनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि कई घायलों का मरहम-पर्टी कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं कुछ का इलाज अभी चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर 6 लोग थे, जिन्हें मामूली चोट आई है। सेकेंड फ्लोर पर कुल 17 लोग थे, जिनमें से 16 लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी में से एक शख्स की मौत हो गई है। उसकी उम्र 40 साल के करीब थी।


डीसीपी मंजूनाथ ने बताया कि इस हादसे की चपेट में जितने लोग भी आए हैं सभी बिहार के रहने वाले हैं और यहीं रहकर मजदूरी का काम करते हैं। बीएमसी की तरफ से आशंका जताई गई थी कि तीन से चार लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार कहा गया है कि शुरुआती जांच से लगता है कि उस बिल्डिंग के पास एक झोपड़पट्टी को मंगलवार को गिराया गया था। इस वजह से इस बिल्डिंग का सपोर्ट कमजोर हो गया हो और हो सकता है हादसे की वजह भी यही हो। हालांकि अभी इसकी जांच चल रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.