Thu, Jul 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शौचालय में लगी शिवलिंग के चित्र वाली टाइल्स पर बवाल, पूर्व प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

by Raju Chaurasia • June 9, 2022

शौचालय में लगी शिवलिंग के चित्र वाली टाइल्स पर बवाल, पूर्व प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का मामला सामने आया है। यहां एक गांव के शौचालय में देवी-देवताओं के चित्र लगे टाइल्स को लगाया गया। शौचालय में हिंदू देवी-देवताओं के टाइल्स लगे होने की बात की जानकारी हिंदू संगठन बजरंग दल को होने के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले में कुछ ही पलों में हिंदू संगठन के तमाम कार्यकर्ता मौके पर आ पहुंचे। इसी के साथ वहां पर उनके द्वारा विरोध जताया गया।

इस प्रकरण के सामने आने के बाद अन्य शौचालयों में भी यही टाइल्स लगे होने की बात भी कही गई। इसको लेकर जानकारी लगने के साथ ही मौके पर ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांव में बने एक-एक शौचालय को खुलवा कर देखा। अन्य शौचलयों की भी जांच हुई तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। यहां सभी शौचालयों में यही टाइल्स लगाई गई थीं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला हुआ है। मामले की जानकारी लगने के साथ ही पुलिस भी तत्काल हरकत में आई। महमूदाबाद तहसील के बर्रा बेरौरा गांव में बढ़ते हुए विरोध के मद्देनजर वहां पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के साथ ही आक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों को शांत करवाया। हालांकि इस बीच भाजपा कार्यकर्ता की ओर से सोशल मीडिया पर भी एक फोटो ट्वीट कर दी गई। शौचालय में लगी टाइल्स की इस फोटो के ट्वीट होते ही वह जमकर वायरल हो गई।

मामले में भाजपा कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से डीजीपी, डीएम और एसपी को भी इस घटना से अवगत करवाया। मामले में प्रधान औऱ सेक्रेटरी पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल मौके पर माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। पुलिस बल गांव में पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। गांव में कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए स्थानीय लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.