Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वाशिंगटन में विमान और हेलीकॉप्टर की भीषण टक्कर, बाल-बाल बचा व्हाइट हाउस

by Arpita Singh • January 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। यहां रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान और सेना के हेलीकॉप्टर की हवा में टक्कर हो गई। यह हादसा व्हाइट हाउस से महज 4-5 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। हादसे की जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप को भी दी गई है। हालांकि, विमान में सवार 60 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स समेत 64 लोगों की जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद पोटोमैक नदी में बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान कंसास के विचिटा से उड़ान भरकर वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। इसी दौरान वह सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर और विमान में सवार लोगों की तलाश की जा रही है।

अमेरिकी गृह मंत्री ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा। इस हादसे ने 13 जनवरी, 1982 की एक घटना की याद दिला दी, जब एयर फ्लोरिडा का एक विमान पोटोमैक नदी में गिर गया था। उस हादसे में 78 लोगों की जान गई थी। उस दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया गया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.