Thu, Oct 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: छाता के तरौली गांव में SBI बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग; फर्नीचर और उपकरण जले

by Tarun Bhardwaj • October 22, 2026
Fire breaks out due to a short circuit at the SBI bank branch in Tarauli village, Chhata

Mathura News: छाता के तरौली गांव में SBI बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग; फर्नीचर और उपकरण जले

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद के छाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तरौली गांव में अकबरपुर-शेरगढ़ मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में बुधवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बैंक के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखा कुछ फर्नीचर और बिजली के उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि समय रहते सतर्क ग्रामीणों और शाखा प्रबंधक की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

नए भवन में स्थानांतरित हुई थी बैंक शाखा

जानकारी के अनुसार, SBI बैंक की शाखा पहले तरौली के मुख्य बाजार में संचालित होती थी। हाल ही में 12 अक्टूबर को इसे अकबरपुर-शेरगढ़ मार्ग स्थित नए भवन में शिफ्ट किया गया था। बुधवार शाम करीब सात बजे शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार बैंक का ताला बंद कर अपने घर गए थे।

जनरेटर की आवाज से हुआ खुलासा

रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट के चलते बैंक के अंदर आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से बैंक में लगा जनरेटर बार-बार अपने आप बंद और चालू होने लगा। जनरेटर की संदिग्ध आवाज सुनकर पास ही रहने वाले ग्रामीण विजय को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी। इसी दौरान एक अन्य ग्रामीण वकील ने भी सक्रियता दिखाते हुए बैंक की बिजली आपूर्ति (पावर सप्लाई) बंद करवा दी, जिससे आग को आगे फैलने से रोकने में बड़ी मदद मिली।

प्रबंधक और ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग

सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक रात करीब तीन बजे बैंक पहुंचे और ताला खोलकर अंदर का जायजा लिया, जहां आग सुलग रही थी। इसके बाद प्रबंधक ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना की भनक लगते ही छाता थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।

इस अग्निकांड में बैंक का कुछ फर्नीचर और बिजली उपकरण जलकर नष्ट हुए हैं। घटना की आधिकारिक जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है, और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: जवाहर इंटर कॉलेज में रात के वक्त युवती को बुलाने के आरोप में ABVP कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दो चौकीदारों को पकड़ा, जांच जारी

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

सीए इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा के नतीजे घोषित; नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप छाता के तरौली गांव में SBI बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग जवाहर इंटर कॉलेज में रात के वक्त युवती को बुलाने के आरोप में ABVP कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दो चौकीदारों को पकड़ा वृंदावन पहुंचे भगवान जगन्नाथ; बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ विरजा मंडप में 7 दिन करेंगे प्रवास अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का स्पष्ट संदेश; कहा- पाकिस्तान के साथ रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं दिल्ली हाईकोर्ट में CJP नेताओं की याचिका पर हुई अहम सुनवाई अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा; चार नए आरोपी गिरफ्तार मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस