Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मोबाइल नेटवर्क पर डाका: देशभर में टावरों से गायब किए करोड़ों के उपकरण, ऐसा गैंग जिसने उड़ा दी कंपनियों की नींद

by vaishali • March 20, 2024
Advertisement
Ad

एयरटेल के राष्ट्रीय नोडल अधिकारी ने बड़े पैमाने पर देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित मोबाइल टावरों से आरआरयू, बीबीयू और संबंधित सहायक उपकरण चोरी होने की शिकायत दी थी। इसके परिणामस्वरूप, ग्राहकों को कॉल करने और इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी हो रही थी

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मोबाइल टावर उपकरणों की खरीद-फरोख्त व चोरी की वारदातों में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो सरगनाओं समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली एनसीआर में मोबाइल टावर उपकरणों की चोरी के 63 मामले सुलझाने का दावा किया है।

इनके कब्जे से मोबाइल टावर उपकरण 33 आरआरयू, 20 बीबीयू, 15 पावर बैटरी, 20 बंडल केबल, 2 आरएसपी, रेडियो यूनिट आदि बरामद किया है। इन सभी की कीमत करीब 1.50 करोड़ है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया के अनुसार, एयरटेल के राष्ट्रीय नोडल अधिकारी ने बड़े पैमाने पर देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित मोबाइल टावरों से आरआरयू, बीबीयू और संबंधित सहायक उपकरण चोरी होने की शिकायत दी थी।

इसके परिणामस्वरूप, ग्राहकों को कॉल करने और इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी हो रही थी। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट की देखरेख में एसआई रविंदर कुमार, देवेंद्र कुमार और सिमरजीत कौर की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने गिरोह के सरगनाओं की पहचान नाजिम और सलमान के रूप में की। पता लगा कि ये विभिन्न राज्यों के विभिन्न व्यक्तियों से चोरी की आरआरयू/बीबीयू खरीदते थे और उन्हें रोहिणी, दिल्ली में स्थित अपने गोदाम में छिपाते थे। इसके बाद वे इन वस्तुओं को अन्य व्यक्तियों को ऊंचे दामों पर बेच देते थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.