Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रेम जाल में फंसी युवती ठगी की हो गई शिकार

by Raju Chaurasia • August 3, 2021
Advertisement
Ad

नगर संवाददाता
कोसीकलां। डी-ब्लॉक, मंगोरपुरी अमनटिका, नई दिल्ली निवासी युवती का थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फेसबुक पर प्यार हुआ। युवक ने प्रेम के जाल में उसे ऐसा फंसा लिया कि दोनों ने आखिर कार शादी कर ली। युवक ने युवती से पढ़ाई करने के नाम पर लाखों रुपए ले लिए। दो साल तक मौज-मस्ती लेने के बाद मां की बीमारी का बहाना बनाकर दिल्ली से भागकर गांव आ गया। पत्नी को शक हुआ तो वह उसे तलाशती हुई उसके गांव जा पहुंची। युवती को गांव में देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

मामला हिंदू और मुस्लिम के बीच का था। इसलिए वह युवती को गुमराह करते रहे कि वह उसे युवक की पढ़ाई पूरी होने के बाद उसे अपने घर ले आएंगे। आरोप लगाया कि युवक ने युवती से लाखों रुपए कभी नगद तो कभी अपने दोस्त और परिवार के खाते में डलवा लिए। युवती के गांव ले जाने की जिद पर युवक उसे मां की बीमारी का बहाना बनाकर दिल्ली से भागकर गांव आ गया और वहीं, रहने लगा। युवक ने अपने फोन को भी बंद कर लिया। युवक के लौटकर वापस ना आने पर युवती (पत्नी) को शक हुआ तो वह उसे तलाशती हुई गांव पहुंची। युवती को देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

बदनामी के डर से परिजनों ने युवक को घर से गायब कर दिया। युवती को पैसों का लालच देकर इस मामले को यही रफा-दफा करने को कहा लेकिन पत्नी ने साफ मना कर दिया और कहा कि जब तक वह अपने पति को यहां से नही ले जाएगी। तब तक यहां से नहीं जाएगी। युवती तीन दिन तक पति को तलाशती रही  पता ना चलने पर उसने थाने में तहरीर देकर पति और उसके परिजनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मामला दिल्ली से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने उसे लौटा दिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.