Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाकुंभ में फिर लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर हुए खाक

by Arpita Singh • January 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 22 में एक बार फिर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना गुरुवार, 30 जनवरी को दोपहर करीब पौने दो बजे की है, जब झूसी इलाके के छतनांग घाट के पास स्थित नागेश्वर पंडाल में आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही देखी जा सकती थीं।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग में कोई जनहानि नहीं हुई। पंडाल में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए और किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि से बच गए। आग के कारण कई टेंट जलकर खाक हो गए और लाखों रुपये का सामान भी राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग कैसे लगी, इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। महाकुंभ में आग की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता ने स्थिति को जल्दी संभाल लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.