Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एक शख्स 300 रूपए के लिए बना हत्यारा, मजदूर को कैंची घोंपकर मार डाला!

by यूनिक समय • January 7, 2021
Advertisement
Ad

मुजफ्फरनगर। महज 300 सौ रुपए मजदूरी के लिए राजमिस्त्री ने हत्यारा बन गया। उसने मजदूरी की मांग कर रहे मजदूर की ताबड़तोड़ कैंची घोंपकर हत्या कर दिया। लोग उसे पकड़ने की कोशिश किए, लेकिन, वो चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। यह घटना मंगलवार की रात बुढ़वा कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव की है।

<p>मंगलवार की देर रात भी सलमान अपनी मजदूरी के 300 रुपए मांगने के लिए उसके पास एक नाई की दुकान पर गया था। जहां दोनों में कहासुनी हो गई और बात गाली-गलौच से मारपीट तक जा पहुंची थी।</p>

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव निवासी सलमान (28) मजदूरी करता था। उसका गांव के ही शोएब नाम के एक राजमिस्त्री से पैसों को लेकर विवाद हो गया था।

मंगलवार की देर रात भी सलमान अपनी मजदूरी के 300 रुपए मांगने के लिए उसके पास एक नाई की दुकान पर गया था। जहां दोनों में कहासुनी हो गई और बात गाली-गलौच से मारपीट तक जा पहुंची थी।

बताते हैं कि विवाद के दौरान शोएब ने नाई की दुकान से कैंची उठाकर सलमान पर हमला बोल दिया। एक के बाद एक कई वार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया, जिसके बाद फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय अस्पताल ले गई। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मजदूर की हत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के पिता सईद की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.