Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीएम स्टालिन के पोस्टर में एक गलती से अर्थ का अनर्थ, खूब किए जा रहे ट्रोल

by Raju Chaurasia • March 6, 2024

सीएम स्टालिन के पोस्टर में एक गलती से अर्थ का अनर्थ, खूब किए जा रहे ट्रोल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कभी कभी एक शब्द की गलती से अर्थ का अनर्थ हो जाता है। ऐसा ही हुआ है तमिलनाडु में, जहां सीएम एमके स्टालिन का एक पोस्टर लगाया गया लेकिन एक स्पेलिंग की गलती से अर्थ का अनर्थ हो गया। सोशल मीडिया पर अब यह पोस्टर वायरल हो रहा है और लोग ट्रोल कर रहे हैं।

DMK के मुखिया और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने एक पोस्ट लगाया, जिसमें एमके स्टालिन को प्राइड ऑफ तमिलनाडु (Pride of Tamil Nadu) बताया गया लेकिन एक गलती हो गई और अर्थ का अनर्थ हो गया। अब सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो रहा है।

पोस्ट में Pride of Tamil Nadu की जगह Bride of Tamil Nadu लिख दिया गया और इस पोस्टर को लगा भी दिया गया। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो गया, जिस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक ने लिखा कि ‘प्राइड ऑफ तमिलनाडु हो गया ब्राइड ऑफ तमिलनाडु’, छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक कभी कभी अर्थ का अनर्थ कर देती है। एक ने लिखा कि सिर्फ एक अक्षर ने पूरा मतलब बदल दिया, प्रिंट करने से पहले क्रॉस चेक किया जा सकता था। एक ने लिखा कि अच्छा हुआ उन्होंने BRIBE Of Tamil Nadu नहीं लिखा।

एक ने लिखा कि हो सकता है कि इन्होने प्रिंट वालों को ठीक से पैसे ना दे रहे हों, इसलिए वे इस तरह के बलंडर कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि हो सकता है कि ये पोस्टर किसी बीजेपी सपोर्टर ने बनाया हो और जानबूझकर गलती कर दिया हो।बता दें कि यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोग खूब खिंचाई कर रहे हैं लेकिन News24 इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.