Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नगर निगम के 70 वार्डों के निरीक्षण करने का बना रोस्टर, महापौर के साथ आयुक्त लेंगे जायजा

by यूनिक समय • May 30, 2021

नगर निगम के 70 वार्डों के निरीक्षण करने का बना रोस्टर, महापौर के साथ आयुक्त लेंगे जायजा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। मथुरा- वृंदावन नगर निगम के महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु एवं आयुक्त अनुयय झा ने वार्ड 58 कृष्णापुरी, 54 गऊघाट, 34 राधानगर एवं 61-धौली प्याऊ में निरीक्षण किया। नगर आयुक्त का कहना है कि 70 वार्डोंं का अलग-अलग दिनों में निरीक्षण करने का रोस्टर बनाया है। रविवार को निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम नाली सफाई एवं सैनिटाइजेशन कार्य कराते हुए पायी गयीं।

वार्ड 58 रोटी गोदाम एवं अल्पसंख्यक बस्ती में सड़क निर्माण और रेन वाटर हॉर्वेंस्टिंग बनाये जाने की मांग पर अधिशासी अभियन्ता (सिविल) को दो दिन में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए । नगर के पुराना बस स्टैण्ड अंडरपास पर जलभराव की समस्या के निदान के लिए सहायक अभियंता जलनिगम (सीवरेज एंड ड्रेनेज) अवर अभियंता जलनिगम (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) एवं सहायक अभियंता जलकल को निर्देशित किया गया कि सम्पवैल स्थापित है तो संचालन के लिये जनरेटर लगाये जाने की व्यवस्था की जाय।
नगर आयुक्त ने पार्षद हेमन्त अग्रवाल की मांग पर रोटी गोदाम अल्पसंख्यक बस्ती में सड़क निर्माण और रेन वाटर हॉर्वेंस्टिंग बनाये जाने के लिए अधिशासी अभियन्ता (सिविल) को दो दिन में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के श्रीमती मीरा मित्तल, राजवीर सिंह, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एस.एस. यादव, स्वच्छता निरीक्षक नीरज कुमार, के.के. सिंह, राजकुमार लवानिया, अवर अभियंता पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.