Mon, Aug 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रक्षाबंधन पर यात्रियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात; लखनऊ, बरेली, रुड़की और हरिद्वार के बीच चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

by Tarun Bhardwaj • August 10, 2026
Indian Railways' special gift to passengers on Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर यात्रियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात; लखनऊ, बरेली, रुड़की और हरिद्वार के बीच चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लखनऊ, बरेली, रुड़की और हरिद्वार के बीच 6 विशेष (स्पेशल) ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक पटरी पर दौड़ेंगी। इसके अलावा यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए 8 नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे।

22 से 31 अगस्त तक दौड़ेंगी 6 रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन पर बरेली और रुड़की के बीच चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही हरिद्वार और लखनऊ के बीच दो अनारक्षित (Unreserved) स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। बरेली–रुड़की–बरेली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04321 और 04320 के रूप में संचालित होगी।

वहीं रुड़की–बरेली–रुड़की के बीच स्पेशल सेवा ट्रेन संख्या 04319 और 04322 के रूप में उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा हरिद्वार–लखनऊ–हरिद्वार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन गाड़ी संख्या 04329 और 04330 के रूप में किया जाएगा।

इन मुख्य रेल स्टेशनों पर होगा ट्रेनों का ठहराव

त्योहार के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों के व्यापक ठहराव तय किए गए हैं। हरिद्वार–लखनऊ–हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का ठहराव लखनऊ, संडीला, बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर होगा।

वहीं बरेली–रुड़की स्पेशल ट्रेन रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, चंदोक और लक्सर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

8 प्रमुख ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर कोच

स्पेशल ट्रेनों के अलावा, दिल्ली से मुरादाबाद होकर पूर्वांचल की ओर जाने वाली 8 प्रमुख ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच (Sleeper Class) लगाने का फैसला किया गया है। अतिरिक्त कोच लगाए जाने वाली प्रमुख गाड़ियों में पद्मावत एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट–दिल्ली एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और इन्टरसिटी सुपरफास्ट शामिल हैं।

अतिरिक्त कोच जुड़ने से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की सीट कन्फर्म होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी, जिससे रक्षाबंधन पर घर जाने वाले परिवारों को सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंतरिक्ष से मिला खास संदेश; ISS पर रूसी कॉस्मोनॉट्स ने फहराया तिरंगा

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

रांची में बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट पर पहुंचे छात्र भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंतरिक्ष से मिला खास संदेश इंग्लैंड के वनडे कप में टोबी अल्बर्ट ने दो अलग ओवरों में 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन की कार का एक्सीडेंट JPSC भर्ती धांधली में JPSC के पूर्व चेयरमैन और पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते गिरफ्तार नए गाने ‘फाइन शिट’ पर ट्रोल हुए सिंगर गुरु रंधावा रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च जारी मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दो कारों की भीषण भिड़ंत