Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एक माह पूर्व चोरी हुई ईको गाड़ी बरामद

by यूनिक समय • March 12, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, बरसाना (मथुरा)। एक माह पूर्व कोकिलावन मंदिर से चोरी हुई ईको गाड़ी को पुलिस ने चैकिंग के दौरान बरामद कर शातिर अपराधी को भी धर दबोचा। विदित हो कि छह फरवरी को कोकिलावन मंदिर से सफेद रंग की ईको गाड़ी चोरी हो गई थी।

गुरुवार की रात्रि ग्राम ऊंचागांव बॉर्डर पर चैकिंग के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह व एसआई अर्जुन राठी ने मयफोर्स के राजस्थान की तरफ से आ रही चोरी की ईको गाड़ी को पकड़ा। वहीं पुलिस ने हाथिया निवासी निवासी शातिर अपराधी अलीशेर को भी धर दबोचा।

पुलिस ने अलीशेर के कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद किए। थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि शातिर अपराधी अलीशेर पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज है। पूर्व में भी इस पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित था।
जो जेल जा चुका था। अलीशेर हाल ही में जेल से छूटकर आया है। कोकिलावन मंदिर से भी इसी ने अपने साथियों के साथ ईको गाड़ी चोरी की थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.