Thu, Aug 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एक छात्र ने क्लास में राउंड लगा रहे स्कूल प्रिंसिपल पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

by Raju Chaurasia • September 24, 2022

एक छात्र ने क्लास में राउंड लगा रहे स्कूल प्रिंसिपल पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित एक स्कूल में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिस विद्या के मंदिर में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं। वहां पर एक छात्र अपने प्रिंसिपल से इस कदर नाराज हुआ कि उन्हें जान से मारने के लिए उन पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इंटर के एक छात्र गुरविंदर सिंह कौर ने स्कूल के प्रिंसिपल पर क्लास के अंदर ही गोलियां चला दी। इस दौरान गोली गलने से प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल को इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के आदर्श राम स्वरूप इंटर कॉलेज का है। स्कूल के प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा ने कॉलेज में पढ़ने वाले इंटर के छात्र गुरविंदर को स्कूल में डांट दिया था। दरअसल गुरविंदर और एक अन्य छात्र रोहित के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान गुरविंदर ने दबंगई दिखाते हुए स्कूल में तोड़फोड़ कर दी थी। इस बात की जानकारी जब राम सिंह वर्मा को लगी तो उन्होंने दोनों छात्रों को डांटते हुए उन्हें पीट दिया। परिजनों ने कहा कि पिटाई के बाद छात्र गुरविंदर ने धमकी देते हुए कहा था कि प्रिंसिपल ने मुझे मारा है। कल मैं उन्हें गोली मार दूंगा। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस धमकी पर कोई संज्ञान नहीं लिया था।

इसके बाद शनिवार सुबह जब प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा स्कूल के क्लासों में राउंड लगा रहे थे तो इस दौरान आरोपी छात्र ने उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी। बताया जा रहा है कि वह चौथी गोली लोड लेकिन भीड़ को अपनी ओर आता देख वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद प्रिंसिपल ने डाट फटकार दिया था इसी वजह से छात्र ने उन्हें गोली मारी हैं। वहीं फरार छात्र की पुलिस तलाश कर रही है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगायी गई हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.