Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में शनिश्चरी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

by Tarun Bhardwaj • August 23, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव की पूजा करने के लिए श्रद्धालु हर छोटे बड़े मंदिर में पहुंचे। भरतपुर रोड गांव मुडैसी स्थित श्री सिद्ध शनि मंदिर में मंगला आरती होते ही भक्तों ने भगवान शनि देव की जयकारों के साथ पूजा शुरु की।

शनिश्चरी अमावस्या पर श्री सिद्ध शनि मंदिर सेवा न्यास मुड़ेसी के अध्यक्ष अन्नत विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी विजयानंद सरस्वती ने कहा कि आज भगवान शनिदेव का 251 किलो सरसों तेल से तेलाभिषेक किया।

भक्तों ने मिलकर शनि भगवान को तेल, तिल, साबुत उर्द, गुड़ और चने का भोग लगाया। फिर शृंगार किया। प्रातः काल से शनि अमावस्या को लोग भगवान शनिदेव का आशीर्वाद पाने आए। शाम होते ही शनि देव का शृंगार कर 108 दीपकों से आरती की गई।

कार्यक्रम में ज्ञानेश अग्रवाल,शिव चरण जिंदल,विजेंद्र धनगर,योगेश शर्मा,जितेंद्र यादव,मोहन गुज्जर एवं नवीन अग्रवाल आदि उपस्थित थे। मथुरा में कैंट काली मंदिर के पास भगवान शनिदेव, मसानी तिराहा के पास शनिदेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा करने वालों की भीड़ रही। कोसीकलां प्रतिनिधि के अनुसार कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर में तो सुबह से श्रद्धालुओं की लगी दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने पहले परिक्रमा लगाई। फिर कुंड में डुबकी लगाई। उसके बाद भगवान शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक किया।

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी में अब राज्य में बने इलेक्ट्रिक वाहनों पर ही मिलेगी सब्सिडी, जानें कब से होगा लागू

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.