Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बांके बिहारी के दर्शन को जाती महिला की हुई सड़क हादसे में मौत

by Arpita Singh • March 8, 2025
महिला की सड़क हादसे में मौत

बांके बिहारी के दर्शन को जाती महिला की हुई सड़क हादसे में मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। थाना राया के गांव नगला अंबू के समीप स्कूटी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बिहारी जी के दर्शन को जाती महिला की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया।

थाना राया के गांव कर्तिया निवासी रानी देवी पत्नी राम गोपाल अपने बेटे बाल किशन के साथ कल स्कूटी से वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए जा रही थी। स्कूटी जैसे ही नगला अंबू के समीप पहुंची इसी बीच तेजगति से आते ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रानी देवी और बाल किशन घायल हो गए। लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाया और अस्पताल ले जाने लगे। बताया गया कि रास्ते में यमुना पुल के समीप घायल महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे का इलाज चल रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.