Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी दोषी करार, आज ही सुनाई जाएगी सजा

by Arpita Singh • May 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में बड़ा झटका लगा है। मऊ की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उन्हें और उनके भाई मंसूर अंसारी को दोषी करार दिया है। इस केस में थोड़ी ही देर में अदालत सजा का ऐलान भी करेगी।

अब्बास अंसारी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक हैं, जो पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में थे। वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने एक चुनावी जनसभा में ऐसा बयान दिया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। अपने भाषण में उन्होंने संकेत दिया था कि सरकार बनने के बाद वे अधिकारियों से “हिसाब बराबर” करेंगे। इस बयान को धमकी भरा और भड़काऊ माना गया।

चुनाव आयोग ने उस वक्त उनके चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी थी और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में जारी थी, जिसमें अब उन्हें दोषी ठहराया गया है।

अब्बास अंसारी ने 2022 में मऊ सदर सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। हालांकि, अब सुभासपा ने सपा से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है।

इस मामले में कोर्ट द्वारा जल्द ही सजा का ऐलान किया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.