Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अब्दु रोजिक की सगाई की तस्वीर वायरल, जापान में छा गई टाइगर

by Gunja Singh • May 11, 2024
Advertisement
Ad

Bollywood News In Hindi Live Updates, 11 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ा होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

11 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ा होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक के बारे में जो कि अपनी सगाई को लेकर खबरों में हैं। अब्दु रोज़िक ने अपनी जुलाई में शादी करने को लेकर ऐलान किया था। अब ताजिकिस्तान के गायक अब्दु रोज़िक ने हाल ही में दिल पिघला देने वाले शब्दों के अपनी होने वाली दुल्हन की तस्वीर साझा की है। हालांकि उनका चेहरा नहीं नजर आ रहा है लेकिन अब्दु इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा बात करें सलमान खान की आखिरी रिलीज फिल्म टाइगर 3 की तो इस वक्त वो जापान में छाई है। खबर है कि पिछले सप्ताह 15 मिलियन JPY (USD 100K) की कमाई की है। इसके अलावा शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’, उसी फ्रेंचाइजी की फिल्म (YRF स्पाई वर्स) ने अपने पहले सप्ताह में JPY 25 मिलियन (USD 175K) की कमाई की, जो JPY 45 मिलियन पर बंद हुई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.