यूनिक समय, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे अपने आंदोलन को फिलहाल रोक दिया है। पार्टी के प्रमुख नेताओं की कानूनी मुश्किलों और जेल जाने की स्थिति को देखते हुए दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी कर यह घोषणा की है। उन्होंने सभी 'कॉकरोचों' (पार्टी कार्यकर्ताओं) से अपील की है कि वे आने वाले त्योहारों के दौरान अपने परिवारों के साथ समय बिताएं। कानूनी मुश्किलों के चलते आंदोलन पर अस्थायी रोक पिछले दिनों एक अंग्रेजी अखबार में चुनाव आयोग को लेकर छपी रिपोर्ट के बाद अभिजीत दीपके ने 'स्कूल ठीक करो' अभियान को स्थगित कर दिया था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नए आंदोलन का बिगुल फूंका था। सीजेपी ने चेतावनी दी थी कि जब तक इस्तीफा नहीं होता, वे पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, सीजेपी के प्रमुख नेताओं—सौरभ दास और आशुतोष रांका—के जेल जाने और कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई जैसी कानूनी अड़चनों के बाद रुख बदलना पड़ा। 16 मिनट लंबे वीडियो संदेश में दीपके ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले ही अंदेशा जताया था कि सिस्टम उन्हें दबाने के लिए पुलिस और मुकदमों का सहारा लेगा, और आज वैसा ही हो रहा है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष को किया सलाम अभिजीत दीपके ने मुश्किल हालातों में भी डटे रहने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा, "मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों से आप सभी संघर्ष कर रहे हैं। जिस तरह पूरा सिस्टम आपको दबाने में लगा है, उसके बावजूद आपकी हिम्मत और एकता सराहनीय है। मैं इसके लिए आपको दिल से धन्यवाद करता हूं।" उन्होंने यह भी जिक्र किया कि आंदोलन के दौरान कई लोगों को सड़कों पर पीटा गया और डिटेन किया गया, जिससे उनके परिवार बेहद चिंतित हैं। परिवार के साथ त्योहार मनाने की अपील दीपके ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे कुछ दिनों के लिए अपने निजी जीवन और परिवारों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा, "जितनी मुश्किलें सौरभ दास और आशुतोष रांका के लिए हैं, उतनी ही आपके लिए भी हैं। हमारे परिवारों के लिए यह दौर बहुत कठिन है। मैं सभी कॉकरोच से अपील करता हूँ कि त्योहार नजदीक हैं, ऐसे में कुछ दिन अपने परिवार और चाहने वालों के साथ वक्त बिताएं।" [embedpress]https://x.com/abhijeet_dipke/status/2112458509925417420?s=20[/embedpress] सौरभ और आशुतोष को याद कर छलके आंसू वीडियो संदेश के दौरान सौरभ दास और आशुतोष रांका का जिक्र करते हुए अभिजीत दीपके भावुक हो गए, उनकी आंखें नम हो गईं और गला भर आया। उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि उनके आंसू उनकी कमजोरी नहीं, बल्कि उनके अपनों के प्रति उनकी परवाह और प्यार (मजबूती) को दर्शाते हैं। दीपके ने बताया कि उन्होंने सौरभ दास की मां से बात की, जिन्होंने इस मुश्किल समय में भी उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने विश्वास जताया कि जब सौरभ और आशुतोष जेल से बाहर आएंगे, तो पूरा देश उन्हें सलाम करेगा और वे उसी मुस्कान के साथ 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए लौटेंगे। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: ICC Penalty: शेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन; जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में कैच छूटने पर आपा खोना पड़ा भारी, मिली सजा ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]