Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा के सरस्वती कुंड इलाके मेंं हादसा, दो मंजिला निर्माणधीन बिल्डिंग भरभरा कर गिरी

by यूनिक समय • May 17, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड इलाके में दो मंजिला मकान के भरभरा कर गिरने से अफरा तफरी मच गई। करीब करीब आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलवे में दबे मजदूरों को पब्लिक के सहयोग से बाहर निकलवाकर हास्पीटल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार थाना गोविंद नगर इलाके के सरस्वती कुंड स्थित एक निवाड़ की फैक्ट्री भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें करीब नौ मजदूर कार्य कर रहे थे। भवन भरभरा कर गिर पड़ा। मलबा में दबे मजदूरों की चीखपुकार से आसपास रहने वाले लोग घटना स्थल पर पहुंचे। गोविंद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों की मदद से मजदूरों को निकाल कर अस्पताल के लिए भेजा। चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। दो मजदूरों के हल्की चोटें आई हैं। मजदूरों ने बताया कि पता नहीं कैसे यह बिल्डिंग गिर गई। बताया कि वह पांच दिन से यहां पर कार्य करने आए हैं। जैसे ही वह निर्माणधीन भवन में अंदर जाने वाले थे कि बिल्डिंग में एक बवंडर सा उठा और पूरी बिल्डिंग धराशाई हो गई। घायल मजदूरों के नाम अजय, मुनीम, शूरवीर, राम तथा दीपक रामप्रकाश हैं। सभी मजदूर फतेहपुर के निवासी हैं।
मथुरा में किराए के मकान पर रह कर मजदूरी का कार्य कर रहे थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.