Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन में हादसा: इलेक्ट्रिक बस ने स्कूल जाती छात्रा को मारी टक्कर, छात्रा की हालत गंभीर

by Raju Chaurasia • May 1, 2023

वृंदावन में हादसा: इलेक्ट्रिक बस ने स्कूल जाती छात्रा को मारी टक्कर, छात्रा की हालत गंभीर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में स्कूल जाती छात्रा को ई बस ने टक्कर मार दी। साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोग तत्काल छात्रा को घायल अवस्था में अस्पताल ले कर गए। पुलिस ने ई बस को जब्त कर लिया है।

वृंदावन के नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज में 7 वीं में पढ़ने वाली छात्रा रितिका सिंह पुत्री लोचन साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रही थी। घर से करीब 800 मीटर दूर वह पहुंची की तभी ई बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।  ई बस संख्या UP 85 CT 6853 वृंदावन बस स्टैंड से मथुरा जा रही थी। बस जैसे ही मिर्जापुर वाली धर्मशाला के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर साइकल से स्कूल जा रही छात्रा रितिका में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद तत्काल घायल छात्रा को लेकर घटना स्थल से 50 मीटर दूर स्थित राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल ले कर गए। जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने सुविधा न होने की बात कहते हुए रैफर कर दिया। इसके बाद छात्रा को सौ हादसे की जानकारी मिलते ही मथुरा गेट पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसा करने वाली बस को कब्जे में ले लिया। हादसे में घायल रितिका के पिता लोचन ने बताया कि थाना में तहरीर दे दी गई है पुलिस मुकद्दमा दर्ज कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.