Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृन्दावन समाचार: बांकेबिहारी मंदिर में होली पर हादसा, भीड़ के दबाव में एक श्रद्धालु की मौत

by vaishali • March 19, 2024
Advertisement
Ad

होली पर बांके बिहारी मंदिर आए श्रद्धालु की भीड़ के दबाव में मौत हो गई। श्रद्धालु मुंबई का बताया जा रहा है जो 40 सदस्यीय दल के साथ यहां आया था।

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक पर भीड़ के बीच मुंबई के श्रद्धालुओं की अचानक तबियत बिगड़ गई। वो अचेत होकर गिर पड़ा। पुलिस एंबुलेंस से उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु मुंबई से 40 लोगों के साथ वृंदावन और आसपास के मंदिरों के दर्शन करने आया था।

मुंबई के साईं कोलीवाड़ा निवासी 65 वर्षीय सुनील पिशोरी लाल 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली के अवसर पर दर्शन करने आए थे। श्रद्धालुओं का यह दल लोई बाजार स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरा है। मंगलवार से है मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ दर्शन करने के लिए सुनील मांगो बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। दर्शन करने के बाद जैसे ही गेट नंबर 1 से वह बाहर आए तभी चबूतरे पर अचानक तबीयत खराब हो गई और वह गिर पड़े। जिससे आसपास हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस श्रद्धालुओं को जिला सैनिक चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु के साथियों का रो रोकर हाल बुरा है। श्रद्धालु शरीर मांगों के साथ आई प्रमिला कनौजिया ने बताया कि 17 मार्च को 40 लोगों का ग्रुप मुंबई से वृंदावन आया था। इस ग्रुप में सुनील मांगो पुत्र पिशोरी लाल भी आए थे वह हमारे साथ बांके बिहारी के दर्शन करने गए थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.