Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अभिनेता मुकुल देव का गंभीर बीमारी के चलते 54 साल की उम्र में हुआ निधन

by Arpita Singh • May 24, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टीवी और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 23 मई को देर रात उनका निधन हो गया, जिससे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुकुल देव की मौत की खबर सामने आते ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। टीवी अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुकुल देव के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यकीन नहीं हो रहा मुकुल… भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।”

‘सन ऑफ सरदार’ फिल्म में मुकुल देव के साथ काम कर चुके विंदु दारा सिंह ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मुकुल।”

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से की थी, जिसमें उन्होंने विजय पांडे का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘एक से बढ़कर एक’, ‘कहानी घर-घर की’, और ‘कहीं दिया जले कहीं जिया’ जैसे कई लोकप्रिय शोज़ में नजर आए।

बॉलीवुड में मुकुल देव ने 1996 की फिल्म ‘दस्तक’ से डेब्यू किया था। उन्होंने ‘वजूद’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘जय हो’, ‘आर…राजकुमार’, ‘भाग जॉनी’ और ‘क्रीचर 3डी’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

उनकी अचानक हुई मौत ने प्रशंसकों और साथ काम कर चुके कलाकारों को गहरा सदमा पहुंचाया है। मनोरंजन जगत ने एक प्रतिभाशाली और बहुमुखी कलाकार को खो दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.