Wed, Oct 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अभिनेता राजपाल यादव; उत्तराखंड के मंत्री को दो टूक, कहा- ‘कला को खरीदा नहीं जा सकता’

by Tarun Bhardwaj • October 21, 2026
Actor Rajpal Yadav comes out in support of Daler Mehndi

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अभिनेता राजपाल यादव; उत्तराखंड के मंत्री को दो टूक, कहा- ‘कला को खरीदा नहीं जा सकता’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले के दौरान हुए एक विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा कथित तौर पर उनके स्वास्थ्य और मंच पर की गई टिप्पणियों के बाद यह मामला तूल पकड़ गया है। अब इस पूरे विवाद में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार खुलकर सामने आ गए हैं और दलेर मेहंदी का समर्थन कर रहे हैं।

राजपाल यादव ने वीडियो जारी कर किया बचाव

अभिनेता राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए दलेर मेहंदी का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने साफ किया कि दलेर मेहंदी शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करते हैं। राजपाल ने बताया कि वे उनके साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक साथ काम कर चुके हैं और इन दिनों उनकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही है। ऐसे समय में जब सिंगर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, राजपाल का यह बयान उनके बचाव में बेहद अहम माना जा रहा है।

मंत्री सुबोध उनियाल को दो टूक, कहा- ‘कला खरीदी नहीं जा सकती’

दलेर मेहंदी का समर्थन करते हुए राजपाल यादव ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के मंच पर दिए गए बयानों पर कड़ी नाराजगी जताई। मंत्री के आचरण पर सवाल उठाते हुए राजपाल ने दो टूक शब्दों में कहा, “ऐसा लग रहा है आपने कला को ही खरीद लिया हो। कला कभी भी खरीदी नहीं जा सकती। कला एक जीवन है, जीवन का सम्मान करिए।” राजपाल से पहले उनके भाई मीका सिंह, अभिनेता अनुपम खेर और अन्य कई कलाकार भी दलेर मेहंदी के समर्थन में अपनी आवाज उठा चुके हैं।

मंत्री सुबोध उनियाल की सफाई

इस पूरे विवाद के बीच उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि यदि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, तो उन्हें इस प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम में आने से बचना चाहिए था। मंत्री ने खुलासा किया कि उन्हें कई लोगों के फोन आए थे, जिनमें यह अनुरोध किया गया था कि वे जनता के सामने यह स्पष्ट करें कि सिंगर दवा ले रहे थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।

कलाकारों का सम्मान सर्वोपरि

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सार्वजनिक मंचों पर नेताओं और कलाकारों के बीच के संबंधों और गरिमा को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है। बॉलीवुड हस्तियों का कहना है कि मंच एक पवित्र स्थान है और किसी भी स्थिति में किसी दिग्गज कलाकार के साथ इस तरह का सार्वजनिक व्यवहार स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: US-India Relations: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान; कहा- पाकिस्तान के साथ रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

वृंदावन पहुंचे भगवान जगन्नाथ; बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ विरजा मंडप में 7 दिन करेंगे प्रवास अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का स्पष्ट संदेश; कहा- पाकिस्तान के साथ रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं दिल्ली हाईकोर्ट में CJP नेताओं की याचिका पर हुई अहम सुनवाई अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा; चार नए आरोपी गिरफ्तार मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ आते ही QIB कैटेगरी में मची जोरदार होड़; मिनटों में हुआ फुल सब्सक्राइब जिम्बाब्वे के खिलाफ 91 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद भावुक हुई हरमनप्रीत कौर मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा छोटा हाथी