Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कपड़े उतरवाकर महिलाओं का इलाज करता करता एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट, फोन देख चौके पुलिस अधिकारी

by Raju Chaurasia • March 16, 2023

कपड़े उतरवाकर महिलाओं का इलाज करता करता एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट, फोन देख चौके पुलिस अधिकारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने एक ऐसे एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया था जो इलाज कराने आई महिलाओं को कपड़े उतरवाता था। वह महिलाओं से नग्न होने के लिए कहता फिर इलाज करता। इस दौरान वह चोरी-चोरी वीडियो भी बना लेता था। केस दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके मोबाइल फोन की जांच की। पुलिस अधिकारी यह देख चौक गए कि आरोपी के फोन में 50 आपत्तिजनक वीडियो हैं।

महिला मरीज का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार हुए एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट का नाम वेंकटरमन उर्फ वेंकट है। उसकी उम्र 57 साल है। वह मथिकेरे में अपना क्लिनिक चलाता था। उसे बेंगलुरु पुलिस के सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उसके मोबाइल फोन से 50 वीडियो बरामद किए हैं। ये वीडियो उसके क्लिनिक पर इलाज कराने आने वाली महिलाओं के हैं।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वेंकट कपड़े उतरवाकर महिलाओं का इलाज करता था। इस दौरान वह वीडियो बना लेता था। फॉरेंसिक लैब टीम ने उसके दो मोबाइल फोन से 50 वीडियो क्लिप प्राप्त किए हैं। ये वीडियो 2 से 12 मिनट तक के हैं। वेंकट को एक 13 साल की बच्ची की मां की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।

इलाज के लिए वह महिला वेंकट के क्लिनिक पर गई थी। उसने महिला से कहा था कि अपने कपड़े उतार दो। यह इलाज के लिए जरूरी है। महिला कपड़े उतारने के लिए तैयार नहीं हुई तो वेंकट ने उसे एक दूसरी 41 साल की महिला की वीडियो दिखाई। इसमें वह महिला नग्न थी और वेंकट के क्लिनिक में इलाज करा रही थी।

वेंकट इलाज कराने आने वाली महिलाओं के नग्न वीडियो बनाता है इस बात से वह महिला हैरान रह गई थी। उसने उस महिला से संपर्क किया, जिसका वीडियो वेंकट ने दिखाया था। महिला ने उसे घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और वेंकट के क्लिनिक में इलाज कराने जाने वाली अन्य महिलाओं को भी सूचना दी।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने वेंकट को आंध्र प्रदेश में उनके गृहनगर गूटी से गिरफ्तार किया था। उसने कई बार फर्जी दुर्घटना कर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में 130 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें 23 गवाहों के बयान हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.