Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Adani AGM 2025: अडानी समूह की AGM में गौतम अडानी ने किया बड़ा ऐलान

by Arpita Singh • June 24, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आज, मंगलवार को अडानी समूह की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान चेयरमैन गौतम अडानी ने समूह की भावी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रीन एनर्जी 2030 तक 100 गीगावॉट क्षमता हासिल करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा, पंप हाइड्रो और थर्मल पावर शामिल होंगे।

अडानी ने बताया कि गुजरात के खवड़ा में बन रहा अक्षय ऊर्जा पार्क विश्व का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। उन्होंने कहा, “जब हौसला हो तो फासला कोई मायने नहीं रखता।” उन्होंने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।

धारावी पुनर्विकास परियोजना पर बोलते हुए अडानी ने इसे अडानी समूह का एक “मिशन” करार दिया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना सिर्फ पुनर्विकास नहीं, बल्कि लाखों लोगों के जीवन को बदलने की दिशा में एक कदम है।

ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने स्मार्ट मीटरिंग और हाई-वोल्टेज ग्रिड लिंक के जरिए देश के ऊर्जा ढांचे को मजबूत किया है, जिससे लगभग 44,000 करोड़ रुपये के ट्रांसमिशन ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।

गौतम अडानी ने यह भी बताया कि अडानी पावर ने 100 बिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है, जो अब तक किसी निजी क्षेत्र की कंपनी ने नहीं किया था। उन्होंने कहा कि समूह 2030 तक 31 गीगावॉट उत्पादन क्षमता तक पहुंचने की दिशा में बढ़ रहा है।

अंत में, अडानी ने अपने समूह को एक ऐसा उदाहरण बताया जो हर बाधा के बावजूद सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस रखता है।

ये भी पढ़ें:- Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अब इस दिन भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.