Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रोजर बिन्नी के बाद जल्द ही राजीव शुक्ला बनेंगे BCCI के अंतरिम अध्यक्ष

by Arpita Singh • June 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जल्द ही बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष बनेंगे। वे मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह अगले महीने इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। 70 वर्ष के होने के कारण बिन्नी 19 जुलाई को अपना कार्यकाल समाप्त करेंगे क्योंकि बीसीसीआई के नियमों के अनुसार 70 वर्ष की आयु के बाद अध्यक्ष पद पर बने रहना संभव नहीं है।

रोजर बिन्नी, जिन्होंने 1983 विश्व कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, 2022 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बनाए गए थे और उन्होंने सौरव गांगुली का स्थान लिया था। बिन्नी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 27 टेस्ट और 72 वनडे मैचों में 126 विकेट लिए हैं। उनका प्रदर्शन 1983 विश्व कप में खास तौर पर यादगार रहा, जहां उन्होंने सर्वाधिक 18 विकेट झटके थे।

राजीव शुक्ला 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं और 2017 तक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा, वे 2018 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन भी रहे हैं। शुक्ला अगले तीन महीनों तक बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में बोर्ड का नेतृत्व करेंगे, जब तक कि नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.