Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोनम के बाद अब महाराष्ट्र में शादी के तीन महीने बाद पत्नी ने की पति की हत्या

by Arpita Singh • June 12, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई, जो अंततः एक दर्दनाक हत्या में तब्दील हो गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला राधिका लोखंडे ने अपने पति अनिल लोखंडे की हत्या कुल्हाड़ी से उस समय की जब वह सो रहा था। यह घटना सांगली के MIDC थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने राधिका को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस निरीक्षक दीपक बंदवालकर ने जानकारी देते हुए बताया, “घरेलू झगड़े के चलते राधिका ने यह खौफनाक कदम उठाया। अभी मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या की असली वजह क्या थी।”

यह वारदात ऐसे समय पर सामने आई है जब देशभर में इंदौर की सोनम रघुवंशी मर्डर केस की चर्चा हो रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को मेघालय में हनीमून के दौरान साजिशन मरवा दिया था, और खुद को अगवा दिखाकर बच निकलने की कोशिश की थी। लेकिन अब महाराष्ट्र में भी राधिका लोखंडे द्वारा पति की हत्या ने एक बार फिर वैवाहिक रिश्तों में छिपे खतरनाक पहलुओं को उजागर कर दिया है।

पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हुई है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले के पीछे भी कोई और बड़ी साजिश या गहरा संबंध छिपा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.