Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पाबंंदी के बाद गोल्ड मोहर पान मसाले के गोदाम पर छापा, 50 हजार पाउच जब्त, बाजार में हड़कंप

by Raju Chaurasia • August 4, 2021

पाबंंदी के बाद गोल्ड मोहर पान मसाले के गोदाम पर छापा, 50 हजार पाउच जब्त, बाजार में हड़कंप

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

स्वास्थ्य संवाददाता
मथुरा। गोल्ड मोहर मसाले की बिक्री पर कल लगाए गए प्रतिबंध के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज  सरस्वती कुंड क्षेत्र स्थित गोल्ड मोहर पान मसाले के गोदाम पर छापे की कार्यवाही की। छापे में करीब 50,000 पाउच जब्त करने का दावा किया गया। उनकी कीमत करीबन चार लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के डीओ डॉ. गौरीशंकर ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापे की तैयारी की। टीम ने सरस्वती कुंड क्षेत्र में गोल्ड मोहर पान मसाले के सुपर स्टॉकिस्ट के गोदाम पर छापा मारा  गोदाम में गोल्ड मोहर पान मसाला ब्रांड के लगभग 50,000 पाउच सीज किये। सैंपल संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में कल गोल्ड मोहर पान मसाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी । इसमें पान मसाला को मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कलरिंग एजेंट गेमबियर पाए जाने के कारण असुरक्षित घोषित किया गया था ।  जनहित के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए एक बेच नंबर के पान मसाला की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, गजराज सिंह तथा मुकेश कुमार शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.