Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Agra: शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; सामने आया खौफनाक CCTV

by Tarun Bhardwaj • April 8, 2026
Newlywed woman dies under suspicious circumstances 4 months after marriage

Agra: शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; सामने आया खौफनाक CCTV

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी के महज 4 महीने बाद एक नवविवाहिता मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के 7 दिन बाद आज बुधवार को एक सनसनीखेज CCTV फुटेज वायरल हुआ है, जिसने पुलिसिया जांच और ससुराल पक्ष के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मानसी अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर भाग रही है और उसका पति उसे पकड़कर बेरहमी से गला दबाते हुए घर की ओर घसीट ले जा रहा है।

CCTV ने खोला राज

बल्केश्वर के अनुराग नगर की इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। वायरल फुटेज में नवविवाहिता मानसी बदहवास होकर अपने ससुराल से सड़क की ओर भागती दिख रही है। आरोपी पति प्रिंस उर्फ भोला उसे पीछे से पकड़ता है, उसका मुंह दबाता है और बाल खींचते हुए उसे वापस ले जाता है। मायके वालों का आरोप है कि घर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई, क्योंकि नवविवाहितामानसी के गले पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं।

25 लाख के बाद भी चाहिए थी कार

न्यू सीतानगर निवासी मानसी के पिता अशोक कुमार राठौर ने रुआंसे गले से बताया कि उन्होंने 11 दिसंबर 2025 को करीब 25 लाख रुपए खर्च कर बड़ी धूमधाम से बेटी की शादी की थी, लेकिन मकर संक्रांति के बाद से ही पति प्रिंस, सास बबली और ससुर महेश चंद ने कार और ढाई लाख रुपए नकद की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था; अंततः 1 अप्रैल की सुबह मानसी ने फोन कर अपनी मां को अपनी जान के खतरे और मारपीट के बारे में बताया, जिसके महज कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत की दुखद खबर सामने आ गई।

डीसीपी दफ्तर का घेराव

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद गुस्साए परिजनों और राठौर समाज के लोगों ने थाना एत्माद्दौला और कमला नगर में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज पीड़ित परिवार “मानसी को न्याय दो” और “We Want Justice” लिखी तख्तियां लेकर डीसीपी सिटी कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गया है; इस प्रदर्शन को पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल का भी समर्थन मिला है, जिन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने का एलान किया है, जबकि इससे पहले समाज के लोगों ने दुकानें बंद रखकर और शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकालकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन अब पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (CCTV) सामने आने के बाद पुलिस बैकफुट पर है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Iran US War Ceasefire: ईरान-अमेरिका युद्ध पर 40 दिन बाद लगा ‘विराम’; 2 हफ्ते के सीजफायर पर बनी सहमति

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक