Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आगराः ‘रसोई रतन’ की फैक्टरी पर छापा, गेहूं में मिले सड़े-गले चूहे, स्थिति देख अधिकारी रह गए दंग

by Prahlad • February 23, 2022
Advertisement
Ad

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को फैक्टरी पर छापा मारा। अंदर की स्थिति देखकर अधिकारी दंग रह गए। जो आटा तैयार करने के लिए जो गेहूं रखा हुआ था, जिसमें सड़े गले चूहे पड़े मिले।
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को पीर कल्याणी में अग्रवाल फूड इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। यहां रसोई रतन ब्रांट का आटा तैयार हो रहा था। गोदाम में घटिया किस्म का गेहूं मिला, इसमें सड़े-गले चूहे मिले। घटिया किस्म का एक कुंतल गेहूं नष्ट कराते हुए दलिया और बेसन का नमूना जांच के लिए लिया है। फैक्टरी मालिक को नोटिस भी दिया गया है।
जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य ने टीम के साथ छापा मारा। मौके पर फैक्टरी के मालिक राजेश अग्रवाल मिले। गेहूं के भंडारण का हाल देखा तो मरे हुए चूहे मिले, बिल्ली और चूहों के मल बिखरे हुए थे। चूहा मारने की दवा भी पाई गई।
फैक्टरी मालिक ने दिया यह जवाब
अधिकारियों ने फैक्टरी मालिक से पूछा कि इस गेहूं से आटा तैयार करोगे, तो उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनें हैं, इसमें से खराब गेहूं मशीन अलग कर देती है। इस पर कहा कि चूहे मारने की दवा-मरे चूहों की दुर्गंध को कैसे दूर करोगे। इससे किसी की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ा तो क्या होगा, इस पर वह चुप हो गए।
जहां चूहे मरे हुए थे, उस गेहूं का इकट्टा कराते हुए नष्ट करा दिया। ये गेहूं एक कुंतल से अधिक होगा। फैक्टरी में तैयार आटा नहीं था, ऐसे में यहां तैयार हो रहे दलिया और बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। नोटिस देकर सुधार करने की हिदायत भी दी है।
कर्मचारी नहीं पहने हुए थे एप्रिन, गोदाम में मिली गंदगी
टीम को छापे में गोदाम में भारी गंदगी मिली। सीलन थी और जाले लगे हुए थे। साफ-सफाई नहीं थी। गोदाम में नौ कर्मचारी कार्य करते मिले। ये एप्रिन और ग्लव्स नहीं पहने हुए थे। संचालक को नोटिस दिया गया है। छापे के वक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर, बसंत गुप्ता, करतार सिंह आदि रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.