Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Airtel ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ मिलेगा Disney+ Hotstar

by manish • December 4, 2023
Advertisement
Ad

Airtel Recharge Plan: एयरटेल ने नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो लगभग तीन महीनों की वैलिडिटी के साथ आति है. इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं. इसके अलावा कंपनी कई एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रही है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ कई और फायदे मिलते हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

टेलीकॉम सेक्टर में मुख्य मुकाबला अब Jio और Airtel के बीच देखने को मिलता है. दोनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स एक दूसरे को टक्कर देने के लिए नए-नए प्लान्स लॉन्च करते रहते हैं. इस क्रम में Airtel ने अपना नया प्लान लॉन्च किया है, जो OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आता है.

हम बात कर रहे हैं, Airtel के लेटेस्ट प्रीपेड प्लान की, जिसकी कीमत 869 रुपये है. वैसे तो ये कंपनी का नया प्लान है, लेकिन हम पहले भी इस प्लान जैसी ऑफरिंग देख चुके हैं. कंपनी ने पुराने 839 रुपये के प्लान को रिवैम्प करके रिलीज किया है. आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल्स.

Airtel का 869 रुपये का प्लान

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलता है. इसके अलावा कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का बेनिफिट दे रही है. इसके अलावा कंज्यूमर्स को तीन महीनों के लिए Disney + Hotstar Mobile का एक्सेस मिल रहा है. इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है.

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.