Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर अखिलेश ने दिया बयान

by tanuja • February 7, 2024

जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर अखिलेश ने दिया बयान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जयंत चौधरी किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जयंत बहुत सुलझे हुए इंसान हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी बहुत सुलझे हुए इंसान हैं। वो बहुत पढ़े लिखे हैं। वे राजनीति को समझते हैं। मुझे उम्मीद है कि किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है, वे उसे कमज़ोर नहीं होने देंगे।

इसके पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जयंत चौधरी हमारे साथ हैं। वो कहीं नहीं जा रहे हैं। भाजपा के लोग अफवाह उड़ा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक रालोद ने भाजपा से कैराना, अमरोहा, बागपत, मथुरा व मुजफ्फरनगर सीट मांगी थी। भाजपा इनमें से कैराना, अमरोहा और बागपत सीट देने के लिए तैयार है। मथुरा व मुजफ्फरनगर की सीट पर पेच फंसा है। भाजपा पश्चिमी यूपी में मुस्लिम बहुल सीटों के लिए रालोद को साधना चाहती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.