Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP: एएनएम छात्रा की मौत को लेकर अखिलेश ने कसा तंज, लिखा- भाजपा नारी का न मान बचा पा रही है, न उसकी जान

by vaishali • March 15, 2024
Advertisement
Ad

ANM Student Murder: सैफई मेडिकल कॉलेज की पैरामेडिकल छात्रा का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। मामले में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है और न उसकी जान।

इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज की छात्रा की हत्या के मामले में सपा नेता अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि सैफई यूनिवर्सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत अत्यंत गंभीर विषय है। ये उप्र में भाजपा के समय अपराध के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की घोषित नीति के जीरो हो जाने का एक और बेहद दुखद उदहारण है।

इस कथित हत्या की न्यायिक जांच हो, जिससे बीएचयू और सैफई विवि जैसी घटनाओं में लिप्त लोगों का सच सामने आ सके और सरकार चाहकर भी उनको न बचा सके। भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है और न उसकी जान। बता दें कि छात्रा के पोस्टमार्टम के बाद सुबह शव के औरैया पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मृतका के घर पर जमा हो गई।

इस बीच घटना से आक्रोशित लोग शव उठने को लेकर मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं। आक्रोशित लोग घर के सामने स्थित नामजद आरोपी का घर गिराने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस जुटी है। कुदरकोट के होरी मोहल्ला निवासी सैफई मेडिकल कॉलेज की छात्रा प्रिया मिश्रा की हत्या कर शव को सोनई नदी पुल के पास सड़क किनारे फेंका गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.