Fri, Oct 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Delhi: 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट; कई प्रमुख ट्रेनें निरस्त, रेलवे ने यात्रियों को दी सलाह

by Tarun Bhardwaj • October 9, 2026
Alert issued regarding CJP protest in Delhi on October 10

Delhi: 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट; कई प्रमुख ट्रेनें निरस्त, रेलवे ने यात्रियों को दी सलाह

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस प्रशासन तथा भारतीय रेलवे ने व्यापक कड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली पुलिस ने एहतियातन दिल्ली मेट्रो के 57 प्रमुख स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद करने का प्रस्ताव भेजा है। वहीं, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों की असुविधा को देखते हुए रेलवे ने कई प्रमुख मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है।

57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद करने की सिफारिश

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को एक प्रस्ताव भेजकर 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार (एंट्री-एग्जिट गेट) बंद करने का सुझाव दिया है। यदि इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति मिलती है, तो इन प्रभावित स्टेशनों पर यात्रियों को बाहर निकलने या बाहर से प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, इन स्टेशनों से होकर यात्रा करने वाले लोगों के लिए केवल ट्रेनों के बीच इंटरचेंज यानी लाइन बदलने की सुविधा चालू रखी जाएगी।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे का बड़ा फैसला

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली और रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अग्रिम एहतियाती कदम उठाए हैं। पूर्व में जाम के कारण हजारों यात्रियों की ट्रेन छूटने की शिकायतों से सबक लेते हुए रेलवे ने मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (22221), तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309), संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट (12393) और अमृत भारत एक्सप्रेस (22361) जैसी प्रमुख ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 9 अक्टूबर की दोपहर बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से रवाना होकर 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुँचने वाली इन चिन्हित ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशनों से ही संचालित नहीं किया जाएगा।

दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके

सरकार द्वारा नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुँचने वाली कई प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किए जाने तथा 57 मेट्रो स्टेशनों के द्वार बंद करने के प्रस्ताव पर सीजेपी नेता ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

CJP नेता अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन पर पाबंदियों की तुलना आपातकाल जैसी स्थितियों से करते हुए कहा “Metro: Shut down, Railways: Shut down, Internet: Shut down…”

वही दूसरे पोस्ट में सीजेपी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि PM ने अभी-अभी इमरजेंसी को आधिकारिक कर दिया।

रेलवे ने दी यात्रियों को सलाह

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन के लिए विधिवत अनुमति नहीं मिलने के बावजूद आयोजकों द्वारा कार्यक्रम जारी रखने का वक्तव्य दिया गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES), रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति (Status) की पुष्टि अवश्य कर लें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: अमेरिका में IT कंपनियों पर शिकंजा; जेडी वेंस ने उठाए सवाल, TCS ने कहा— ‘भर्ती योजना पर नहीं पड़ेगा असर’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP प्रदर्शन के चलते रेलवे ने जारी की गाइडलाइन अमेरिका में IT कंपनियों पर कड़ाई; जेडी वेंस ने उठाए सवाल संत प्रेमानंद महाराज का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संत प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली पर लगाए आरोपों पर फलाहारी बाबा ने मांगी माफी मथुरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम मोदी ने India Mobile Congress के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया मथुरा में पंडित दीनदयाल धाम मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाना पाटेकर का आज पुणे के फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार