Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे सभी 41 मजदूर सुरक्षित, देखें वीडियो

by manish • November 21, 2023
Uttarakhand Tunnel Collapse

उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे सभी 41 मजदूर सुरक्षित, देखें वीडियो

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

उत्तराखंड के टनल हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। टनल में फंसे सभी 41 श्रमिक सुरक्षित हैं और सभी को बचाने की कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल श्रमिकों की पहली तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और मौके पर चौबीसों घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सिलक्यारा टनल की ओर से अमेरिकन मशीन द्वारा लोगों को बाहर निकालने के लिए दूसरी सुरंग बनाई जा रही है। दिल्ली से भी एक टीम वहां पर पहुंच चुकी है।

टनल में फंसे मजदूरों को जरूरी सामान पहुंचाने के लिए पाइप का सहारा लिया जा है। अब श्रमिको को खिचड़ी के अलावा ठोस आहार यानि रोटी, दाल और चावल भी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस बीच पाइप के जरिए ही एक कैमरा अंदर भेजा गया और उससे जो तस्वीरें मिली हैं, वह खुश कर देने वाली हैं। यानि टनल में फंसे सभी मजदूर अभी जीवित हैं। इस बीच अधिकारियों ने श्रमिकों से बातचीत भी की है और उनका हालचाल जाना है। आपदा प्रबंधन के अलावा 5 एजेंसियां अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। भारतीय सेनाा की एक विंग को फिलहाल मौके पर बुला लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फिलहाल मौके पर चौबीसों घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.