Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाराष्ट्र में गीता संस्थान को हर संभव सहयोग: राज्यपाल

by Raju Chaurasia • July 23, 2021

महाराष्ट्र में गीता संस्थान को हर संभव सहयोग: राज्यपाल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। विश्व गीता संस्थान (विश्व हिंदू परिषद) के केंद्रीय संयोजक पंडित नवीन गौड़ ने मुंबई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कौश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।  उन्होंने उनके साथ महाराष्ट्र प्रदेश मेंं विश्व गीता संस्थान के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की।

राज्यपाल को बताया कि विश्वगीता संस्थान समूचे भारतवर्ष में क्या-क्या कार्य कर रहा है। गत वर्ष विश्व संस्थान के द्वारा चलाए गए सभी अभियानों से परिचित कराया। संस्थान द्वारा की गई रचनात्मक कार्य पर भी चर्चा की। इस चर्चा के राज्यपाल ने यह भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र प्रदेश में संस्थान के विस्तार के लिए अपने द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। श्री गौड़ ने राज्यपाल भगत सिंह कौश्यारी को पुष्प एवं दुशाला उड़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर दीपक सोनी भी उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.